गिरिडीह में पूरनानगर में सब्जी दुकान और कार जली:ग्रामीणों ने CCTV फुटेज से आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

गिरिडीह में पूरनानगर में सब्जी दुकान और कार जली:ग्रामीणों ने CCTV फुटेज से आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा




गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूरनानगर गांव में बुधवार देर रात आगजनी की घटना हुई। इस घटना में एक सब्जी दुकान और पास खड़ी एक कार जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना देर रात करीब दो बजे हुई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग से एक सब्जी दुकान पूरी तरह जल गई। वहीं, पास में खड़ी अर्जुन पंडित की कार भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान जल चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया घटना के बाद गुरुवार को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में गांव निवासी बाजो पंडित की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाजो पंडित को पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दान पेटी चोरी करने का आरोप लग चुका है ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बाजो पंडित की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। उस पर पहले भी गांव के मंदिर की दान पेटी चोरी करने का आरोप लग चुका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस आगजनी से पीड़ित परिवार को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने और मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!