CG Board 10th Result 2026

CG Board 10th Result 2026


छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज दोपहर ढाई बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकेंगे।

.

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि कुछ ही घंटों में नतीजे कर दिए जाएंगे।

2025 में 10वीं में चार साल का सबसे बेहतर रिजल्ट

2025 में 10वीं बोर्ड में 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 76.53 फीसदी छात्र पास हुए। यह पिछले चार सालों में सबसे बेहतर परिणाम माना जा सकता है। लगभग 2.46 लाख विद्यार्थी सफल हुए।

2025 में साढ़े 5.65 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

2025 में कुल साढ़े 5.65 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें 10वीं के करीब 3.23 लाख छात्र शामिल थे, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर लगभग 3.20 लाख रह गई।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल CGBSE बोर्ड परिणामों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी छात्र-छात्राओं और पेरेंट्स की नजर मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और टॉपर्स पर टिकी हुई है।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

CG 12वीं बोर्ड पेपर लीक का सच:एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम पर पर्चा आया, स्टूडेंट्स बोले- इंपोर्टेंट क्वेश्चन लगा, सुबह वही सवाल आए

रायपुर में 12वीं हिंदी पेपर लीक, NSUI ने मंडल कार्यालय घेरा था।

लीक, लीक, लीक…एक रैंडम टेलीग्राम ग्रुप पर 13 मार्च, रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ये मैसेज आया। मैसेज के साथ एक इमेज अटैच थी। आगे लिखा था 12th बोर्ड हिंदी पेपर, दो इमोजी और अगली लाइन…सीजी बोर्ड 2026 रियल क्वेश्चन पेपर। ग्रुप के सभी मेंबर्स ने बिना देरी किए सबसे पहले ये इमेज मोबाइल पर सेव कर ली। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!