Damoh MP Women Break Pots at SDM Office Amid Water Crisis

Damoh MP Women Break Pots at SDM Office Amid Water Crisis


दमोह जिले के पथरिया नगर परिषद के वार्ड 15 की दर्जनों महिलाओं ने बुधवार दोपहर जलसंकट से परेशान होकर एसडीएम कार्यालय में खाली मटके फोड़े। उन्होंने तत्काल समस्या के समाधान की मांग की।

.

महिलाओं ने बताया कि पिछले 20 दिनों से उनके वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। वे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही हैं। इससे पहले जो पानी आता था, वह इतना गंदा होता था कि उससे नहाना भी मुश्किल था।

परेशान हो रहे वार्डवासी

वार्ड 15 की निवासी नीलम ने बताया कि 20 दिनों से पानी नहीं मिला है। नगर परिषद में शिकायत करने पर उन्हें बताया गया कि मशीन खराब है। नीलम के अनुसार, पहले 8 दिन में एक बार पानी आता था, जो पीने लायक तो दूर, नहाने लायक भी नहीं था।

अफसरों ने नहीं दिया ध्यान

महिलाओं ने अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अन्य महिलाओं ने भी बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ जलसंकट की समस्या और गंभीर होती जा रही है। नगर परिषद द्वारा समाधान न किए जाने पर वे एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्या को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं की बात सुनी और जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

तहसीलदार ने दिया आश्वासन

महिलाओं की समस्या सुनने के लिए तहसीलदार बिंद्रेश पांडे पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि वार्ड 15 में पानी की सप्लाई बंद है। उन्होंने संबंध में नगर परिषद सीएमओ पीयूष अग्रवाल से जानकारी ली उन्हें बताया कि मोटर खराब है। उन्होंने जल्द ही मशीन में सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो दूषित पानी सप्लाई हो रहा है उसे भी जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!