आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे ग्राम रथ:शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों से कर रहे ग्रामीणों को जागरूक

आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे ग्राम रथ:शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों से कर रहे ग्रामीणों को जागरूक




राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए ‘ग्राम रथ’ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों का सहारा लिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण सहज और रोचक ढंग से जागरूक हो रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन बुधवार को हरराजपुरा में कला जत्था द्वारा एक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की तीनों विधानसभाओं में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जन जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है। सोनी ने यह भी बताया कि ग्रामीण परिवेश में योजनाओं को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करने से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ती है। ग्राम रथ के माध्यम से आमजन सीधे लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया को समझ रहे हैं और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि ग्राम पंचायत स्तर से प्राप्त सुझाव और शिकायतें सीधे मुख्यालय तक पहुंच सकें। अधिकारी ने मीडिया कर्मियों और आमजन से अपील की है कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों में विकास शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज मीणा, अंकित जांगिड़ और जवाहर कला केंद्र की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!