दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो सवारों का हुड़दंग:खिड़कियों से लटककर तेज म्यूजिक पर दौड़ाई कार, वीडियो सामने आया
शामली जनपद के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों का हुड़दंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गाड़ी की खिड़कियों से बाहर लटकते और तेज आवाज में संगीत बजाते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित खेड़ी करमु गांव के पास की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यूपी12बीएच 8184 नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार युवक तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहे हैं और खिड़कियों से बाहर लटककर हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की स्थानीय लोगों ने युवकों की इन हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पानीपत-खटीमा हाईवे मार्ग पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा इसी तरह का हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया था। उस घटना में भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब शामली की ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर चौक-चौराहे पर तैनात रहती है। इसके बावजूद हाईवे पर इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Source link

