मौत की अफवाहों के बाद मीडिया के सामने आए रंधावा:बोले-DGP, ADGP को शिकायत दी पर लगता नहीं कि जांच होगी, सीएम पर भी साधा निशाना

मौत की अफवाहों के बाद मीडिया के सामने आए रंधावा:बोले-DGP, ADGP को शिकायत दी पर लगता नहीं कि जांच होगी, सीएम पर भी साधा निशाना




सोशल मीडिया पर हादसे में मौत की अफवाहों के बाद गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार को मीडिया के सामने आए। रंधावा डेरा बाबा नानक के बाजार में अपने जानकार से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान मीडिया ने उनके बारे सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीजीपी और साइबर क्राइम विभाग को शिकायत दी गई है, हालांकि उन्हें मौजूदा सरकार से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कम है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं के बारे में ऐसी अफवाहें फैलाती है। रंधावा बोले दिन-दिहाड़े हो रही लूट और चल रही गोलियां
सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि पंजाब में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। लुटेरे और अपराधी दिन-दिहाड़े गोलियां चला रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। नेता ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री और डीजीपी ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो पंजाब के हालात फिर से काले दौर (आतंकवाद के समय) जैसे हो जाएंगे, जब गांव खाली हो गए थे। अब शहर भी सुरक्षित नहीं हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री के व्यवहार की कड़ी निंदा
सुखजिंदर रंधावा ने विधानसभा से स्पेशल सैशन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के व्यवहार को शर्मनाक बताया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई असंसदीय भाषा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा द्वारा मुख्यमंत्री को टेस्ट कराने की चुनौती दी गई थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करने के बजाय सदन छोड़ दिया। रंधावा का कहना है कि यह पंजाब के इतिहास में पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री पर ऐसे आरोप लग रहे हों और मुख्यमंत्री सदन छोड़कर चला गया हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!