Kota NEET Exam: Strict Checking, Paper Starts 2 PM

Kota NEET Exam: Strict Checking, Paper Starts 2 PM


देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए राजस्थान के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

देशभर में रविवार को सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG 2026 की परीक्षा हुई। इसको लेकर सभी सेंटर्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जयपुर, जोधपुर, अजमेर सहित कई जिलों में महिला अभ्यर्थियों को दुपट्‌टे के साथ एंट्री नहीं दी गई। कई कैंडिडेट्स के प

.

केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत तक नहीं थी। रविवार दोपहर डेढ़ बजते ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। उधर, सेंटर में एंट्री से पहले बेटे ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो मां ने गले लगा लिया। वो भावुक हो गईं। उनकी आंखें भर आईं।

सीकर में रविवार को NEET परीक्षा के दौरान शहर के राधाकृष्णन मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक छात्र अचानक बेहोश हो गया। छात्र सौरभ (22) निवासी हनुमानगढ़ परीक्षा देते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। स्टाफ ने तुरंत 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सुनील बिश्नोई को सूचना दी। एंबुलेंस टीम ने छात्र को प्राथमिक उपचार दिया और एसके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

राजस्थान के 27 जिलों के 611 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से NEET-UG 2026 परीक्षा शुरू हुई, जो 5 बजे तक चली। इन केंद्रों के लिए 2.09 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो गई थी।

जयपुर के परीक्षा केंद्रों पर चश्मे की जांच मेटल डटेक्टर से की गई। हाथों में बंधे कलावा को भी काटा गया। तभी अभ्यर्थियों को एंट्री मिली।

वीडियो बना रहे युवक को पकड़ा

कोटा के मोदी स्कूल में बने सेंटर के बाहर एक कोचिंग का स्टाफ मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और मोबाइल ले लिया। बाद में हिदायत देकर उसे सेंटर से दूर किया गया।

परीक्षा केंद्रों की PHOTOS…

कोटा के मोदी पब्लिक स्कूल के बाहर का यह दृश्य भावुक करने वाला था। जब बच्चे ने पेरेंट्स के पैर छुए तो मां ने गले लगा लिया। उनकी आंखें डबडबा गईं।

परीक्षा केंद्रों में जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। कई लड़के हाथ में धागा बांधकर पहुंचे, जिन्हें एंट्री से पहले निकालना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी सख्ती से जांच कर रहे हैं। किसी भी स्तर से कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

NEET देने आए अभ्यर्थियों को थ्री लेयर की जांच से गुजरना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों पर जांच के नाम पर लड़कियों से दुपट्‌टे तक बाहर रखवा दिए गए। यह तस्वीर जयपुर के सुभाष चंद्र बोस स्कूल की है।

कोटा के मोदी स्कूल में बने सेंटर के बाहर मोबाइल से वीडियो बना रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और मोबाइल ले लिया। बाद में हिदायत देकर छोड़ा गया।

पाबंदी के बावजूद कई कैंडिडेट बाली, हाथों में कलावा बांधकर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे।

परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले समय मिला तो स्टूडेंट्स ने रिवीजन शुरू कर दिया।

सुबह 11 बजते ही स्टूडेंट्स के लिए एंट्री शुरू कर दी गई।

परीक्षा केंद्रों पर पूरी गंभीरता से एक-एक स्टूडेंट की जांच के बाद ही एंट्री दी गई।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!