सुल्तानपुर में पुलिस ने पकड़ी पटाखा फैक्ट्री:2 सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार, 8 बोरी पटाखे और बारूद मिले
सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार, ग्राम रामनगर बनकट से की गईं। पुलिस ने मौके से 8 बोरी अवैध पटाखे, बारूद और पटाखा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद जलील, काजू पुत्र मोहम्मद जलील और मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद जमील के रूप में हुई है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक हवलदार सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवशंकर, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, और रिक्रूट कांस्टेबल अनमोल तिवारी और रामशंकर बिंद शामिल थे। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद जलील, काजू और मोहम्मद शकील के खिलाफ थाना कोतवाली देहात, सुल्तानपुर में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
Source link

