यूट्यूबर मिस्टर इंडियन हैकर के प्रैंक पर बवाल:युवक के बाल काटते हुए कहा-सरदार-सरदार, निहंग विक्की थॉमस की धमकी के बाद माफी मांगी
देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर मिस्टर इंडिया हैकर (दिलराज सिंह रावत ) को एक युवक के बाल काटते हुए सरदार-सरदार कहना महंगा पड़ गया। मिस्टर इंडिया हैकर ने जैसे ही यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया वैसे ही विवाद शुरू हो गया। मिस्टर इंडिया हैकर के वीडियो के उस क्लिप को काटकर शॉट्स वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर डाला गया। यह वीडियो जैसे ही सिखों की नजर में आया तो इस पर विवाद शुरू हो गया। विक्की थॉमस ने वीडियो देखकर यूट्यूबर को सरेआम चेतावनी दी और कहा कि सिखों की इस तरह बेइज्जती करने वाला तू जहां भी है तेरे को कपड़ों की तरह उल्टा टांग दूंगा। विवाद बढ़ता देख यू ट्यूबर ने माफी मांग ली और वीडियो में से उस हिस्से को हटा दिया। क्या था वीडियो में आपत्तिजनक वीडियो में कुछ लोग एक नौजवान को जंजीरों से बांधकर रखते हैं और ट्रिमर (मशीन) से उसके बाल काटते हुए नजर आते हैं। इस दौरान पीछे से एक आवाज आती है जिसमें पूछा जाता है कि सरदार कैसा लग रहा है इसके बाद उस नौजवान पर पानी से भरी एक बाल्टी डाल दी जाती है। इस क्लिप को देखकर इंटरनेट पर यह संदेश गया कि यह किसी सिख नौजवान के साथ की गई ज्यादती और अमानवीय घटना है। वीडियो देखकर सिख समुदाय में भारी रोष फैला। इस वीडियो पर 7.1M व्यू व 32482 कमेंट हो चुके हैं। विक्की थॉमस की धमकी-उल्टा टांग दूंगा वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने पर विक्की थॉमस ने बेहद गुस्से से भरा वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस कृत्य को सीधे तौर पर सिख पंथ का अपमान मानते हुए कड़ी चेतावनी दी। विक्की थॉमस ने कहा कि तुमने अपने एरिया में सिख के केश काटे हैं। तुम्हें उल्टा टांगूंगा जैसे लोग कपड़े सुखाते हैं। विक्की थॉमस का कहना कि सिखों के साथ ऐसा कृत्य करने वाले की लोकेशन ढूंढकर सजा दूंगा। उन्होंने सिख इतिहास का हवाला देते हुए आगे कहा आनंदपुर साहिब 1699 में पांच सिरों से इस पंथ की नींव रखी गई है। यकीन मानना खदान से भी ढूंढ निकालूंगा। जिस किसी ने भी ये टिप्पणी की होगी। जिसने भी मुझे लोकेशन दी, उसकी सेवा मरते दम तक नहीं भूलूंगा।
डैमेज कंट्रोल में उतरे ‘मिस्टर इंडियन हैकर’ विक्की थॉमस की चेतावनी और सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए, भारत के मशहूर यूट्यूबर चैनल मिस्टर इंडियन हैकर के निर्माता दिलराज सिंह रावत को सामने आना पड़ा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरे मामले की सच्चाई बताई और खुले तौर पर माफी मांगी। दिलराज ने अपनी सफाई में स्पष्ट किया कि यह कोई वास्तविक घटना नहीं थी,बल्कि उन्होंने अपने ही दोस्तों के साथ एक नॉर्मल प्रैंक वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि जाने-अनजाने में ‘लीडर’ शब्द की जगह गाँव की आम बोलचाल वाले एक अन्य शब्द का इस्तेमाल हो गया था। दिलराज का आरोप है कि कुछ लोगों ने उस पूरी वीडियो में से एक छोटा सा हिस्सा ट्रिम किया और उसे गलत तरीके से मॉडिफाई करके पेश किया, जिससे समाज में गलत संदेश गया। वीडियो का विवादित हिस्सा हटाया मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने अपने चैनल से वीडियो का वह विवादित हिस्सा तुरंत ट्रिम (हटा) कर दिया है। अपनी बात खत्म करते हुए दिलराज सिंह रावत ने हाथ जोड़कर कहा मेरा और मेरी टीम का कभी भी किसी भी व्यक्ति धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रहा है। फिर भी अगर हमारी वजह से किसी को इतना सा भी बुरा लगा हो,तो मैं दिल से सॉरी बोलता हूँ और वादा करता हूँ कि भविष्य में इस बात का अच्छे से ध्यान रखा जाएगा।
असली नाम: दिलराज सिंह रावत
ऑनलाइन नाम: मिस्टर इंडिया हैकर
जन्मस्थान: अजमेर, राजस्थान
राष्ट्रीयता: भारतीय
करियर : यूट्यूब कंटेंट मेकर सब्सक्राइबर: 51 M यूट्यूब चैनल मिस्टर इंडियन हैकर: 21 जनवरी 2012 को बनाया
Source link

