अमरोहा में BCA छात्र ने की आत्महत्या:पिता से कहासुनी के बाद दोस्त के कमरे में मिला शव

अमरोहा में BCA छात्र ने की आत्महत्या:पिता से कहासुनी के बाद दोस्त के कमरे में मिला शव




अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर में एक BCA छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार दोपहर उसके दोस्त के कमरे में पंखे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता से कहासुनी के बाद छात्र दोस्त के कमरे पर चला गया था, जिसके बाद यह घटना हुई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है, जो वीर सिंह का बेटा था। वीर सिंह मोहल्ले के बाहर स्टेट हाईवे किनारे फलों का ठेला लगाते हैं। उनका परिवार गली नंबर तीन में रहता है। घटना मंगलवार दोपहर किसी समय की बताई जा रही है। मोहित ने मोहल्ले की ही गली नंबर चार में किराए पर रहने वाले अपने दोस्त आकाश के कमरे पर फांसी लगाई। घटना के समय मोहित कमरे में अकेला था, जबकि उसका दोस्त आकाश अग्निवीर परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर गया हुआ था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आकाश के वापस लौटने पर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। झांकने पर मोहित का शव पंखे से लटका हुआ दिखा। घटना की सूचना मिलते ही चौपला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!