10 लाख की लॉटरी निकलने का झांस देकर ठगी:पानीपत के किसान ने ऑनलाइन मंगाए थे टिकट, लुधियाना के विक्रेता पर आरोप

10 लाख की लॉटरी निकलने का झांस देकर ठगी:पानीपत के किसान ने ऑनलाइन मंगाए थे टिकट, लुधियाना के विक्रेता पर आरोप




पानीपत जिले में इसराना थाना क्षेत्र के गांव डाहर में एक किसान के साथ 10 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 42 हजार 700 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित किसान ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव डाहर निवासी कृष्ण लाल पुलिस को बताया कि उसने 29 अक्टूबर 2025 को पंजाब के लुधियाना स्थित गांधी ब्रदर लॉटरी एजेंसी से ऑनलाइन तीन लॉटरी टिकट खरीदे थे। इन टिकटों की कीमत 1500 रुपए थी, जिसका भुगतान उन्होंने अपने फोन से ऑनलाइन किया था। लॉटरी विक्रेता ने उन्हें ऑनलाइन टिकट नंबर भेजे थे। रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य खर्च के नाम पर हड़पे रुपए 31 अक्टूबर 2025 को लॉटरी का परिणाम आने के बाद, विक्रेता ने कृष्ण लाल को फोन पर सूचित किया कि उनके लॉटरी नंबर C416430 पर 10 लाख रुपए का इनाम निकला है। इनाम की राशि दिलाने के बहाने, लॉटरी विक्रेता ने उनसे रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य खर्चों के नाम पर ऑनलाइन 42 हजार 700 रुपए मंगवा लिए। कृष्ण लाल के पास इन भुगतानों की रसीदें भी हैं। कृष्ण लाल को बाद में इस पर संदेह हुआ और उन्होंने जांच पड़ताल की, तो पता चला कि यह एक धोखाधड़ी थी। ठगी का शिकार होने के बाद, उन्होंने इसराना थाने पहुंचकर अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब धोखाधड़ी करने वाले लॉटरी विक्रेता की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!