धमतरी में 23 लोगों पर चालान, एक डेयरी सील:स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की सख्त कार्रवाई जारी
धमतरी में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। निगम ने एक डेयरी को सील कर दिया और गंदगी फैलाने वाले 23 लोगों पर चालान काटा। यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें डेयरी संचालकों, कबाड़ सामग्री फैलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर विशेष नजर रखी गई। 23 लोगों पर कार्रवाई,एक डेयरी भी सील नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग वार्डों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 21,700 रुपये का चालान वसूला गया। इसके अतिरिक्त, निगम प्रशासन ने बगीचा क्षेत्र में स्थित एक डेयरी को सील भी किया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहरवासियों से अपील स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें अधिकारी शशांक मिश्रा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। दुकानदारों और व्यवसायियों को भी अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
Source link

