नकोदर में मंगा पंडोरी ने जीती पटका कुश्ती:अकाली नेता केएस मक्खन ने किया सम्मानित, दूसरे स्थान पर रहे पहलवान राकेश फगवाड़ा
नकोदर (नूरमहल) के पंडोरी जागीर में श्री गुरु अर्जन देव जी के 522वें प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरी कुश्ती और खेल मुकाबला आयोजित किया गया। इस आयोजन में पहलवान मंगा पंडोरी ने राकेश फगवाड़ा को हराकर पटका कुश्ती का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर पंजाबी लोक गायक और अकाली नेता केएस मक्खन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। खेल महोत्सव में बच्चों के लिए कबड्डी शो मैच और इलाके के बच्चों के कुश्ती मुकाबले भी आयोजित किए गए। कमेटी ने पिंडा पंडोरी और कन्ना उप्पल को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार केवल सिंह, सरदार संतोख सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य सरदार जसविंदर सिंह, सरपंच गुरमेल बैंस, सरदार अवतार सिंह, पूर्व सरपंच मंगलजीत, सरपंच जसवंत सिंह उप्पल खालसा, बाबा बूटा सिंह, बाबा हरनेक सिंह, सरदार तरलोचन सिंह, बाबा गुरमेल सिंह, बाबा देव जी टिब्बी साहिब, सरदार जसवीर सिंह उप्पल खालसा, सरदार अवतार सिंह उप्पल खालसा और सरदार गुरमुख सिंह लैदरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Source link

