हिमाचल में तेज बारिश और तूफान:कांगड़ा में पेड़ उखड़ने से बिजली गुल, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, आज चार जिलों में अलर्ट

हिमाचल में तेज बारिश और तूफान:कांगड़ा में पेड़ उखड़ने से बिजली गुल, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल, आज चार जिलों में अलर्ट




हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए चार जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में येलो अलर्ट जारी किया है। आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। इसे देखते हुए कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी है। 13 मई को 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट परसों यानी 13 मई को कुल्लू, शिला और मंडी जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। कांगड़ा और चंबा में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 14 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में येलो अलर्ट दिया गया है। 16 मई तक जारी रहेगी बारिश 16 मई को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान। इससे अगले पांच दिन के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अभी भी अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। चबा का पारा सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे गिरा चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री तक गिर गया है। नाहन का पारा भी 5.1 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री, शिमला का 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री और सोलन का सामान्य से 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!