weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall


  • Hindi News
  • National
  • Weather Rajasthan Maharashtra Gujarat MP Heatwave Bihar Himachal Uttarakhand Rain Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को सबसे गर्म राजस्थान का बाड़मेर रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में तापमान 46.5°C, फलोदी में 45.6°C, बीकानेर में 45.3°C और जोधपुर में 44.9°C रहा।

देश के अन्य राज्यों में महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 45.1°C, जलगांव में 44.3°C, अमरावती में 44°C, गुजरात के अहमदाबाद और अमरेली में 44.3°C और मध्य प्रदेश के धार में 44°C दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह तेज आंधी-तूफान, बारिश और 65 किमी प्रति घंटे तक चली हवाओं से भारी नुकसान हुआ। कुल्लू में 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं, जबकि मंडी, शिमला और कांगड़ा में पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक डिप्रेशन बन गया है। यह 48 घंटें में मजबूत हो जाएगा। इस सिस्टम के बनने से न केवल दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, बल्कि यह मानसून के समय से पहले आने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है।

केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस बार नए सिस्टम और अनुकूल हवाओं के कारण इसके 25 से 27 मई के बीच ही केरल तट पर पहुंचने की संभावना है।

देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए

मानसून 4 दिन पहले आ सकता है

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है, जिसके 48 घंटों में मजबूत होने की संभावना है। इस सिस्टम के बनने से न केवल दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, बल्कि यह मानसून के समय से पहले आने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है। केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस बार नए सिस्टम और अनुकूल हवाओं के कारण इसके 25 से 27 मई के बीच ही केरल तट पर पहुंचने की संभावना है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में होंगी राहत की बौछारें

मानसून के अनुकूल परिस्थितियों के बीच केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में 14 से 17 मई के दौरान भारी बारिश संभव है। असम, मेघालय और मणिपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में दबाव से ओडिशा में बारिश संभव

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के कारण ओडिशा में अगले 6 दिन बारिश की संभावना है। 20 जिलों में बिजली गिरने व तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।

अगले दो दिन मौसम का हाल

13 मई:

पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

14 मई:

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें

सूरत के चिड़ियाघर में टाइगर के केज को पानी डालकर ठंडा रखा गया।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर सोमवार शाम बारिश के साथ ओले गिरे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!