हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में 3 बजे के बाद ड्राइ-डे:शराब ठेके-बीयर बार बंद; ;चुनाव प्रचार थमेगा, कल सुबह पोलिंग पार्टियों को EVM हैंडओवर होगी

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में 3 बजे के बाद ड्राइ-डे:शराब ठेके-बीयर बार बंद; ;चुनाव प्रचार थमेगा, कल सुबह पोलिंग पार्टियों को EVM हैंडओवर होगी




हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आज दोपहर तीन बजे के बाद से अगले 48 घंटे तक ड्राइ-डे रहेगा। इस दौरान शराब ठेके और बीयर बार खोलने पर पाबंदी रहेगी। यह फैसला निष्पक्ष चुनाव और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए लिया गया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने एक्साइज डिपार्टमेंट को इन आदेशों की अनुपालना करने के सख्त निर्देश दे रखे है। इसी तरह, आज तीन बजे के बाद शहरी निकायों में चुनाव प्रचार का शोर भी थम जाएगा। लिहाजा कोई भी प्रत्याशी आज शाम और कल दिनभर जलूस, ढोल-नगाड़ों और दल-बल के साथ चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। उम्मीदवारों को डोर-टू-डोर जाकर वन-टू-वन कैंपेन करना होगा। पोलिंग पार्टियों को कल EVM हैंडओवर होगी इन चुनावों के लिए कल पोलिंग पार्टियों को EVM मशीन और चुनाव सामग्री हैंड-ओवर की जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियों को कल शाम तक पोलिंग बूथ तैयार करने होंगे, ताकि परसों सुबह समय पर वोटिंग शुरू हो सके। परसों सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक चलेगी वोटिंग राज्य के 51 शहरी निकायों में परसों यानी 17 मई को सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होगी और दोपहर तीन बजे तक मतदान चलेगा। सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर नगर परिषद और नगर पंचायतों में मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि चार नगर निगमों में परिणाम के लिए 31 मई तक इंतजार करना होगा। 439 पदों पर 1147 उम्मीदवार मैदान में स्टेट इलेक्शन कमीशन के अनुसार- चुनाव लड़ रहे 1147 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला राज्य के 3 लाख 80 हजार मतदाता करेंगे। इनमें 1 लाख 80 हजार 963 पुरुष, 1 लाख 79 हजार 882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर निगम चुनाव पर सबकी नजर हिमाचल में नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर हो रहे हैं, इसलिए, सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के चुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। पार्टी सिंबल पर इलेक्शन की वजह से इन चुनावों को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन निकायों में निर्विरोध चुने गए पार्षद राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 1 और 3, नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 6, नगर पंचायत रिवाल्सर के वार्ड नंबर 1, नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 तथा नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नंबर 2 में पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!