पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट ₹3 बढ़े:अब पेट्रोल ₹101 और डीजल ₹90.78 में मिलेगा, नई कीमतें आज से लागू
पंजाब में पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पेट्रोल 98.03 रुपए की जगह 101 रुपए रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल की कीमत 87.83 रुपए से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भी इजाफा हुआ। जो अब 109.62 रुपए हो गया गया। प्रीमियम डीजल के दाम अब 96.14 रुपए हो गए हैं। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। सामान्य पेट्रोल के मुकाबले यह पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा। पठानकोट में अब ये हैं नए रेट खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link

