कोटा में पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, VIDEO:डंडा फंसाकर लॉक तोड़ा, चंद सेकेंड में दो गाड़ियां लेकर भागे
कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब एक ही रात में दो बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक को चंद सेकेंड में ही चोरी कर फरार हो गए। घटना 14 मई की तड़के 4 बजे के आसपास रायपुरा इलाके की है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है। बदमाशों ने एक बाइक का लॉक डंडे से झटका लगाकर खोला। जबकि दूसरी बाइक का लॉक पैर से झटका मारकर तोड़ा। देखे, बाइक चोरी की तस्वीर पीड़ित अजय ने बताया कि वो रायपुरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर है। 13 मई को नाइट ड्यूटी पर थे। रात को पेट्रोल पंप पर बाइक खड़ी थी। वहीं सेल्समेन विशु सुमन की भी बाइक खड़ी थी। 14 मई की तड़के 4 बजे के आसपास 4 बदमाश पेट्रोल पंप पर आए। उस वक्त हम केबिन में सो रहे थे। बदमाशों ने पंप की रैकी की। दो बदमाश मेरी बाइक के पास आए। एक बदमाश ने पैर से झटका देकर गाड़ी का लॉक तोड़ दिया। फिर पैदल पैदल पेट्रोल पंप से बाहर ले गए। जबकि दूसरे दो बदमाश सेल्समेन की बाइक के पास गए। उसकी बाइक में अलग से लॉक लगा हुआ था। बदमाश एक बड़ा सा डंडा लाए थे। उन्होने डंडे से झटका देकर सेल्समेन की बाइक का लॉक तोड़ा। चारों बदमाश दोनों बाइक को लेकर फरार हो गए। बदमाशों के पास गुलेल थी और कमर पर पट्टा बंधा हुआ था। सुबह बाइक के नहीं मिलने पर सीसीटीवी फूटेज चेक किए। तब जाकर चोरी का पता लगा। तुरंत उद्योग नगर थाने में चोरी की शिकायत दी। सेल्समेन विष्णु ने 4 महीने पहले ही बाइक खरीदी थी। जबकि मेरी बाइक 2018 मॉडल की थी।
Source link

