प्राकृतिक खेती, आत्मनिर्भरता और रासायनिक खाद कम करने पर जोर:भाजपा किसान सम्मेलन में विशेष अभियान चलाने की घोषणा
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंडरायल रोड स्थित भंवर विलास मैरिज गार्डन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों तथा मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की जरूरत है और इससे खेती की लागत कम होने के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी। वैज्ञानिकों के साथ चलेगा विशेष अभियान कैलाश चौधरी ने घोषणा की कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए वैज्ञानिकों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने किसानों को अपनी प्रोसेसिंग और सॉर्टिंग यूनिट स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि वे अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें और आय में वृद्धि हो सके। स्वागत में जगह-जगह हुए कार्यक्रम किसान सम्मेलन में शामिल होने करौली पहुंचे कैलाश चौधरी का जिले की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण किसानों ने भव्य स्वागत किया। सम्मेलन स्थल तक पहुंचने के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। 31 मई तक जारी रहेंगे किसान संवाद कार्यक्रम कैलाश चौधरी ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों में 31 मई तक किसान बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के बाद हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के जटनंगला गांव में रात्रि चौपाल कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जहां किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा। बड़ी संख्या में पहुंचे किसान और कार्यकर्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link

