शेखपुरा में DM ने लगाया जनता दरबार:गर्मी के बावजूद पहुंचे फरियादी, कई मामलों का मौके पर निपटारा

शेखपुरा में DM ने लगाया जनता दरबार:गर्मी के बावजूद पहुंचे फरियादी, कई मामलों का मौके पर निपटारा




शेखपुरा में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद शुक्रवार को डीएम कक्ष में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी शेखर आनंद ने की। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और मौके पर ही समाधान करना था। कनेक्शन, मोबाइल चोरी और बिल माफी के आए मामले इस जनता दरबार में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें चापाकल निर्माण, बिजली कनेक्शन, मोबाइल चोरी, बिजली बिल माफी, प्राथमिकी दर्ज करने, रास्ता अवरुद्ध होने, जमीन अतिक्रमण, बिजली पोल लगाने, जमाबंदी कायम करने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैकतपुर में चारदीवारी निर्माण, वारंटियों की गिरफ्तारी, आवास योजना का लाभ, चिकित्सीय लापरवाही, नाली निर्माण और सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति जैसे विभिन्न मामले शामिल थे। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी कार्यालयों में आने वाले आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्यालयों में आमजनों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था और महिला-पुरुष फरियादियों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई जाए। जिलाधिकारी ने बुजुर्गों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने और उनके गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से बूढ़े-बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर जिला मुख्यालय आते हैं, और यह हमारा कर्तव्य है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी 36 आवेदनों की गहनता से जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बुजुर्गों और आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सके।
इस कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!