गुमला में डकैती की योजना बनाते 6 अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने जमगई से हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा

गुमला में डकैती की योजना बनाते 6 अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने जमगई से हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा




गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के जमगई के पास से डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात रायडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, जमगई में कुछ अपराधी किस्म के लोग बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। इसके बाद थानेदार संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई, जिसमें अपराधियों को मौके से धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने अपनी पहचान जमगई निवासी वर्मा सिंह, पालकोट निवासी अनिल साहू, कुलमुंडा रायडीह निवासी रितेश दास और रायडीह निवासी देवलाल खड़िया के रूप में बताई। तलाशी के दौरान अनिल साहू के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आगे की पूछताछ में पता चला कि इस योजना में दो अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी पहचान सुरसंग निवासी सीताराम दास और पालकोट निवासी उमेश माझी के रूप में हुई। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे कुल छह अपराधी पकड़े गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!