Gurinderveer Singh Sets National Record

Gurinderveer Singh Sets National Record


  • Hindi News
  • Sports
  • Gurinderveer Singh Sets National Record | 10.09s 100m Sprint In Ranchi

रांची10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स के एक नए युग का गवाह बना। यहां पंजाब के 25 साल स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को महज 10.09 सेकेंड में पूरा किया। उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में पहली बार 100 मीटर रेस में 10.10 सेकेंड का मार्क क्रैक हुआ है, यानी कि कोई एथलीट पहली बार 100 मीटर की रेस को 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरा किया है।

गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन पार करते ही सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़ा दिया और जोश में चिल्लाते हुए ट्रैक पर जूते फेंके दिया। उन्होंने कहा- लोग कहते थे कि भारतीयों के पास 100 मीटर के लिए सही जीन नहीं हैं। मैं सबको गलत साबित करना चाहता था। भारतीय जीन बहुत मजबूत हैं और यह सिर्फ शुरुआत है।’

रेस पूरी करते ही गुरिंदरवीर सिंह ने सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़कर फेंक दिया।

गुरिंदरवीर सिंह ने जोश में चिल्लाते हुए अपने जूते ट्रैक पर फेंक दिए।

गुरिंदरवीर ने एक पर्ची दिखाई। इसमें लिखा था- काम अभी पूरा नहीं हुआ।

एशिया के दूसरे सबसे तेज धावक बने

गुरिंदरवीर का यह समय इस सीजन में पूरे एशिया का दूसरा सबसे तेज समय है, जो जापान के फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकेंड) से सिर्फ एक पल पीछे है। इसके साथ ही उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन मार्क (10.16 सेकेंड) को भी आसानी से पार कर लिया है।

उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को चौंकाते हुए पीछे छोड़ा। इस प्रतियोगिता में गुरिंदरवीर और पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष के बीच 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज भारतीय धावक बनने का मुकाबला भारतीय एथलेटिक्स में हमेशा याद रखा जाएगा।

गुरिंदरवीर ने इस सीजन में पूरे एशिया का दूसरा सबसे तेज समय निकाला है।

5 मिनट में 2 बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड

यहां पंजाब के गुरिंदरवीर और ओडिशा के अनिमेष के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार थे। लेकिन शुक्रवार को पहले दिन 25 वर्षीय गुरिंदरवीर ने शुरुआती सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकंड तक कम कर दिया।

इसके महज पांच मिनट बाद 22 साल के अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया। शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों के भीतर दो बार टूटा।

फाइनल में अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़े गुरिंदरवीर

गुरिंदरवीर ने अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़ लगाई। उन्होंने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी से कम से कम दो फीट आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार की। रिलायंस फाउंडेशन के ही प्रणव गुरव 10.29 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

———————————————–

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी

ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!