Telangana Road Accident | Sangareddy Auto Truck Collision Deaths
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई।
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
हादसा जहीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आने वाले सत्वार गांव में हुआ। घायलों को बिदर अस्पताल भेजा गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया।
हादसे से जुड़ी तस्वीरें…
ऑटो ड्राइवर और 5 लोगों की मौत, 4 महिलाएं
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हादसे में ऑटो ड्राइवर और 4 महिलाओं की मौत हुई है। 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।”
ऑटोरिक्शा में कर्नाटक के बीदर की 11 महिलाएं सवार थीं, जो कृषि मजदूर थीं। घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
खबरें और भी हैं…

