पूर्व CM की पुण्यतिथि पर BJP की नजर:हिसार के आदमपुर में बिश्नोई परिवार जुटेगा, समाधि स्थल पर बड़ी जनसभा करेंगे कुलदीप

पूर्व CM की पुण्यतिथि पर BJP की नजर:हिसार के आदमपुर में बिश्नोई परिवार जुटेगा, समाधि स्थल पर बड़ी जनसभा करेंगे कुलदीप




हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि (3 जून) पर बड़ी राजनीतिक ताकत दिखा सकते हैं। पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर आसपास के राज्यों से भी भजनलाल समर्थक आ सकते हैं। बिश्नोई परिवार आदमपुर में उनकी समाधि स्थल पर एकजुट होकर बड़ा मैसेज वर्करों को देने का काम करेंगे। उनकी खुद की पार्टी भाजपा की नजर इस कार्यक्रम पर बनी हुई है। वहीं कुलदीप बिश्नोई समाधि स्थल पर जनसभा में वर्करों को बड़ा राजनीतिक मैसेज दे सकते हैं। इससे पहले दिल्ली में वर्करों से मुलाकात कर वह स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की बात कह चुके हैं। आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई अपने पुराने साथियों के साथ नजर आ सकते हैं। आदमपुर में इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। कुलदीप बिश्नोई के दौरे से पहले भव्य बिश्नोई आदमपुर पहुंच सकते हैं। पुण्यतिथि के कार्यक्रम के बाद कुलदीप बिश्नोई अगस्त में प्रदेश में घूम-घूमकर वर्करों का समर्थन जुटाएंगे और अपनी ताकत को फिर से बढ़ाएंगे। हरियाणा BJP नेताओं से मतभेद उभरे
हाल ही में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मतभेद सामने आए हैं। हरियाणा निकाय चुनाव में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल के खिलाफ बयानबाजी की और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली उनका बचाव करते नजर आए। इससे कुलदीप बिश्नोई व उनके समर्थक नाराज हैं। कुलदीप बिश्नोई ने विदेश से ही वीडियो मैसेज कर इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और भाजपा को आइना दिखाया था। हालांकि रेखा शर्मा के माफी मांगने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने इस विवाद में आगे ना बोलने को कहा है मगर इसके बाद से ही बिश्नोई परिवार के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। कुलदीप ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया था… औकात से ज्यादा मिला, पद की गरिमा नहीं रखी
कुलदीप ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा था- रेखा शर्मा का बयान भूल नहीं, उनकी सोच बताती है। इन जैसी नौसिसियों को ये नहीं पता कि इतिहास पढ़ना आसान है, लेकिन रचने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है। जिसे औकात से ज्यादा मिल जाए तो बहुत कम लोग उसे पचा पाते हैं। रेखा का भी यही हाल है। राज्यसभा के पद की गरिमा तो रख लेते। बड़ौली को भाजपा ने पद थोपा या बनाया
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी ऐसी ही बात कही। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक ऐसा व्यक्ति जिसकी कुछ औकात नहीं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैठे हो भाजपा ने आपको थोपा या बनाया। चौधरी भजनलाल जैसे सम्मानित व्यक्ति के पीछे जी लगाना जरूरी नहीं समझा। दो बार सरकार बनाने में मेरा योगदान
कुलदीप ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार बनी तो वह कुलदीप की वजह से। तीन में से दो बार सरकार बनाने में मेरा योगदान है। पहले भाजपा को कोई नहीं जानता था। मेरे गठबंधन की वजह से सरकार बनी। अगर ऐसा ही घमंड रहा तो चौथी बार सरकार नहीं बनेगी। मुझे मजबूर मत कीजिए कि मैं आपको अर्श से फर्श पर लेकर आ जाऊं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!