पलवल में बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार:कोर्ट में पेशकर जेल भेजा; फरीदाबाद में 3 केस पहले से दर्ज
पलवल पुलिस की हथीन एवीटी टीम ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के बादली गांव निवासी इस्लाम उर्फ इस्माईल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल ने बताया कि मुंडकटी थाना के बामनीखेडा गांव निवासी नीरज शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जून 2025 को अर्निका हेल्थटेक कॉलेज बामनीखेड़ा के गेट के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। आरोपी को हथीन बाइपास से पकड़ा इस शिकायत के आधार पर मुंडकटी थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान, एवीटी स्टाफ हथीन के हवलदार राहुल को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हथीन बाइपास से आरोपी इस्लाम उर्फ इस्माईल को गिरफ्तार कर लिया। पहले से तीन केस दर्ज, जेल भेजा पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस्लाम उर्फ इस्माईल के खिलाफ फरीदाबाद जिले के विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही 3 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link

