Dadia Police Nab Accused in Cop Death, SHO Injury Case
सीकर में 17 मई की सुबह दादिया थाना इलाके में पुलिस नाकाबंदी को तोड़ने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वहीं आरोपी है जिनका पीछा करते हुए नवलगढ़ पुलिस थाने के कांस्टेबल ड्राइवर भींवाराम की मौत हुई थी और SHO अजय सिंह गंभीर रूप
.
आरोपियों को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने वाले उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि आरोपी अमित सिंह (25) पुत्र शेर सिंह जाट निवासी भोजा का बास और अमित पुत्र महेंद्र निवासी हमीरवास को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। अमित पर पूर्व में एक एक नकबजनी,2 मारपीट और अमित पुत्र महेंद्र पर नकबजनी का एक मुकदमा दर्ज है।
दोनों ने 17 मई की सुबह करीब 5 बजे दादिया थाना इलाके में पुलिस नाकाबंदी तोड़ दी थी। इसके बाद दोनों आरोपी नवलगढ़ की तरफ फरार हो गए। नवलगढ़ पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू किया तो दोनों आरोपी अपनी थार गाड़ी लेकर कच्चे रास्ते की तरफ चले गए। इनका पीछा करते वक्त पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसी घटना में कांस्टेबल भींवाराम की मौत हुई थी। जबकि SHO अजय सिंह घायल हो गए थे।
दादिया थाना इलाके में नाकाबंदी तोड़ने के मामले में इन पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी जांच उद्योग नगर पुलिस को सौंपी गई थी। आरोपी शराब के नशे में थे जिनकी गाड़ी से बीयर के केन भी मिले थे।
बदमाशों का पीछा करते समय कॉन्स्टेबल की मौत, SHO घायल:पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे थार सवार युवक
सीकर में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, वहीं एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है।(पूरी खबर पढ़ें)

