नगर परिषद गैराज शाखा प्रभारी को 16cc नोटिस:विभागीय दस्तावेज गायब करने और काम में लापरवाही के आरोप लगे

नगर परिषद गैराज शाखा प्रभारी को 16cc नोटिस:विभागीय दस्तावेज गायब करने और काम में लापरवाही के आरोप लगे




नगर परिषद सवाई माधोपुर में कार्यरत फायरमैन व वर्तमान में गैराज शाखा प्रभारी संतोष मीणा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इसे लेकर नगर परिषद आयुक्त चंद्रकला वर्मा ने संतोष मीणा को 16सीसी का नोटिस दिया है। 15 दिन में देना होगा जबाव जारी आदेश में बताया गया कि नगर परिषद कार्यालय स्तर पर की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट क्रमांक 2682 दिनांक 26 मई 2026 के आधार पर उनके खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण और अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत चार्जशीट दी गई है।
जारी आदेश में संतोष मीणा को निर्देशित किया गया है कि वह 15 दिन के भीतर अपने बचाव में लिखित स्पष्टीकरण एवं संबंधित एवीडेंस प्रस्तुत करें। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नोटिस में यह आरोप लगे जारी आदेश में संतोष मीणा पर रिकार्ड में हेराफेरी करना, कार्यालय कर्मचारियों व उच्चाधिकारियों के जाली हस्ताक्षर करना, बिना अनुमति एवं सक्षम स्वीकृति के नगर परिषद कार्यालय नदारद रहने और सरकारी कार्यालय की पत्रावली व दस्तावेज को गायब करने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने व कार्यालय अध्यक्ष की गरिमा का उल्लघंन करने, पदीय दायित्वों के निर्वहन और कर्तव्यों की पालना में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!