मोहाली में बर्थडे पार्टी में दोस्त का मर्डर:बीच-बचाव करने गया, हमलावर ने दतार से गला काटा; 2 युवक घायल

मोहाली में बर्थडे पार्टी में दोस्त का मर्डर:बीच-बचाव करने गया, हमलावर ने दतार से गला काटा; 2 युवक घायल




मोहाली के बलौंगी स्थित आदर्श कॉलोनी में बर्थडे पार्टी उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। घटना 28 मई तड़के करीब 3 बजे की है। अभिषेक अपने दोस्तों के साथ प्रशांत का जन्मदिन मनाने पहुंचा था। नारियल काटने वाले दतार से हमला पार्टी के दौरान आरोपी मनीष का किसी बात को लेकर प्रशांत के पिता के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी ने नारियल काटने वाला तेजधार दतार निकाल लिया और अभिषेक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था, तभी आरोपी ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में प्रशांत और ज्योतिष नाम के दो युवक भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया। जहां ज्योतिष की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। आरोपी मौके से फरार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना बलौंगी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह केवल झगड़ा शांत करवाने और दोस्त को बचाने के लिए आगे आया था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!