हजारीबाग में लापता भाई-बहन के शव बरामद:24 घंटे में नदी और कुएं से मिली लाश, SIT गठित; 27 मई से थे दोनों लापता

हजारीबाग में लापता भाई-बहन के शव बरामद:24 घंटे में नदी और कुएं से मिली लाश, SIT गठित; 27 मई से थे दोनों लापता




हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में लापता दो सगे भाई-बहन के शव बरामद किए गए हैं। 27 मई से लापता इन बच्चों के शव 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय बहन तमन्ना परवीन का शव रविवार देर शाम कोर्रा थाना क्षेत्र की सिंदूर नदी से मिला था। इसके बाद, सोमवार को उसके 3 वर्षीय भाई रिजवान का शव भी सिंदूर इलाके के एक कुएं से बरामद किया गया। दोनों बच्चों के अचानक गायब होने के बाद उनके पिता ने कटकमदाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और हजारीबाग में खिलौने बेचकर जीवन यापन करता था। बच्चों के शव मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान (SP) अमन कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर एएसपी (ASP) अमित कुमार की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें भी जांच में जुटी हैं। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें तेजी से छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!