फरीदाबाद में 12 फुट के अजगर का VIDEO:आगरा नहर किनारे रेंगते हुए दिखा; टीम के पहुंचने से पहले पानी में उतरा

फरीदाबाद में 12 फुट के अजगर का VIDEO:आगरा नहर किनारे रेंगते हुए दिखा; टीम के पहुंचने से पहले पानी में उतरा




फरीदाबाद जिले में सोतई गांव के नजदीक आगरा नहर के पास एक विशाल अजगर दिखाई देने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर काफी बड़ा था और उसकी लंबाई करीब 10 से 12 फुट आंकी गई। सूचना मिलने के बाद वन्य जीव विभाग को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही अजगर नहर की ओर बढ़ गया और पानी में उतर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय नहर किनारे मौजूद लोगों की नजर अचानक अजगर पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीरों और वाहन ड्राइवरों ने भी अपने वाहन रोक लिए और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। अक्सर दिखाई देते है अजगर ग्रामीणों का कहना है कि आगरा नहर और उससे सटे इलाकों में समय-समय पर अजगर देखे जाते रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ जंगली जीव पानी और ठंडे स्थानों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ जाती है। गर्मी के कारण बाहर निकलते है वन्य एवं प्राणी विभाग के अधिकारी हंसराज ने बताया कि गर्मी के मौसम में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी जंगली जीव को देखने पर उसके करीब जाने की कोशिश न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें। पहले यंहा भी देखे जा चुके अजगर गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के कई इलाकों, जिनमें बीपीटीपी पुल, हरकेश नगर, पल्ला क्षेत्र और विभिन्न आवासीय सोसायटियां शामिल हैं, वहां अजगर मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्य जीव की मौजूदगी की सूचना तत्काल देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!