नालंदा में आज से बिजली कंपनी का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन:बिहारशरीफ नगर निगम समेत 3 पंचायतों में 22 जून तक ऑनलाइन सेवाएं बंद

नालंदा में आज से बिजली कंपनी का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन:बिहारशरीफ नगर निगम समेत 3 पंचायतों में 22 जून तक ऑनलाइन सेवाएं बंद




बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र और इससे जुड़ी तीन पंचायतों (नकटपुरा, मुरौरा व ककड़ा मंडाच्छ) के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप नया बिजली कनेक्शन लेने, बिल की गड़बड़ी सुधारने या लोड बदलवाने की सोच रहे हैं, तो आपको आगामी 22 जून तक का इंतजार करना होगा। बिजली कंपनी अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रही है, जिसके चलते शुक्रवार (12 जून) से 22 जून तक सभी ऑनलाइन और विभागीय सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के दौरान उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को मोबाइल ऐप या साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन रिचार्ज नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिजली कंपनी ने बड़ी राहत दी है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस अवधि में रिचार्ज खत्म होने के बावजूद किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। आरएमएस (RMS) में बदला जा रहा है सिस्टम बिहारशरीफ विद्युत डिविजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को भविष्य में तेज और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए पुराने सॉफ्टवेयर को अब RMS (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) में अपग्रेड किया जा रहा है। नए सॉफ्टवेयर के इंस्टॉलेशन के चलते शहरी फीडर से जुड़े डेटाबेस का काम फिलहाल रोक दिया गया है। ऐप से जुड़े सभी काम 22 जून तक बंद रहेंगे, लेकिन उपभोक्ता बिजली विभाग के काउंटर पर आकर अपना बकाया बिल नकद जमा कर सकते हैं। राजगीर और ग्रामीण क्षेत्रों में काम रहेगा जारी इस तकनीकी शटडाउन का असर जिले के अन्य हिस्सों पर नहीं पड़ेगा। बिहारशरीफ ग्रामीण, राजगीर और एकंगरसराय विद्युत डिविजन के अंतर्गत आने वाले शहरी और ग्रामीण इलाकों में सभी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। वहां के उपभोक्ता नए कनेक्शन, बिल सुधार और स्मार्ट मीटर रिचार्ज जैसी सुविधाओं का लाभ पहले की तरह उठा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!