कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल की किल्लत:ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बोले- खेती-किसानी, छोटे कारोबार पर पड़ा रहा असर

कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल की किल्लत:ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बोले- खेती-किसानी, छोटे कारोबार पर पड़ा रहा असर




कोंडागांव जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ईंधन की कमी के खिलाफ भगदेवा में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर कोंडागांव-अमरावती मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को ईंधन के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक बिना ईंधन लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं। ईंधन संकट का असर खेती-किसानी, छोटे कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ईंधन आपूर्ति सामान्य करने और क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। जनजीवन पर दिखने लगा असर क्षेत्र में जारी ईंधन संकट का असर अब साफ तौर पर जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। परिवहन सेवाओं के साथ-साथ कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!