सतान की लड़की ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता:सागर में हुई ओपन गोल्ड कप स्टेट प्रतियोगिता, एमपी के कई जिलों से पहुंचे थे खिलाड़ी
सतना की युवा खिलाड़ी मान्या पांडे ने सागर में आयोजित ओपन गोल्ड कप एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कोच और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। 12 से 14 जून तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्री सब जूनियर वर्ग में उतरी मान्या ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन और शानदार तकनीक के दम पर अपने मुकाबले जीतते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अकादमी और कोच ने दी बधाई
सतना मार्शल आर्ट अकादमी के संस्थापक और कोच संदीप भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सतना का नाम रोशन किया। मान्या की सफलता को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि अगर इसी तरह मेहनत और प्रशिक्षण जारी रहा तो वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं। कम उम्र में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर मान्या ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत साथ हों तो सफलता की राह आसान हो जाती है।
Source link

