बीपीएससीएल प्लांट में संविदा कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत:परिजनों ने नौकरी-मुआवजे की मांग पर बोकारो जनरल अस्पताल में किया हंगामा

बीपीएससीएल प्लांट में संविदा कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत:परिजनों ने नौकरी-मुआवजे की मांग पर बोकारो जनरल अस्पताल में किया हंगामा




बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) के कोल हैंडलिंग प्लांट में बुधवार को एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिव शंकर हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद शिव शंकर हेम्ब्रम को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन गुरुवार को बड़ी संख्या में परिजन, मजदूर और स्थानीय लोग बीजीएच पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी डीएसपी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। मृतक के परिजनों ने बीपीएससीएल में एक आश्रित को स्थायी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया है कि शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के बीच प्लांट के एक पाइप के अंदर काम कराया जा रहा था, जहां यह हादसा हुआ। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लुगुन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और श्रम विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बीपीएससीएल प्रबंधन की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!