‎झारखंड विधानसभा के ‎‎मानसून सत्र के चौथा‎‎ दिन:कल पक्ष ने अकेले चलाया सत्र, ‎8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित‎

‎झारखंड विधानसभा के ‎‎मानसून सत्र के चौथा‎‎ दिन:कल पक्ष ने अकेले चलाया सत्र, ‎8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित‎




झारखंड विधानसभा के ‎‎मानसून सत्र का मंगलवार को चौथा दिन है। सोमवार को सदन की कार्यवाही‎‎ विपक्ष की गैर मौजूदगी‎‎ में हुई। इस दौरान‎‎ प्रश्नकाल में सदन से‎‎ अनुपस्थित रहने वाले‎ विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ‎ महतो ने नाराजगी जताई।‎ स्पीकर ने कहा कि‎ सवाल कर सदन में नहीं आना संसदीय ‎व्यवस्था में अच्छी परंपरा नहीं है। स्पीकर ने ‎तय समय पर सदन की कार्यवाही शुरू की।‎ भोजना अवकाश के बाद से चालू वित्तीय‎वर्ष 2026-27 का 8,399 करोड़ 31‎लाख 11 हज़ार रु. का अनुपूरक बजट पारित ‎हुआ। अनुपूरक बजट पर हुए वाद-विवाद‎का जवाब देते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वर्ष 2024 से प्रारंभ की‎ गई मईयां सम्मान योजना ने राज्य और प्रति‎व्यक्ति आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण ‎योगदान दिया है। इस योजना के चालू होने के ‎बाद झारखंड का औसत विकास दर करीब ‎7.02% रहा। प्रति व्यक्ति आय वर्तमान ‎मूल्य पर 1,16,663 रुपए हो गई है।‎ इधर, ध्यानाकर्ष में विधायकों को आवास ‎बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के ‎संबंध में सरकार द्वारा दिए गए जवाब पर‎ मंत्री राधाकृष्ण ने नाराजगी जतायी। कहा- वे‎ खुद सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इस ‎पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि यह ‎विधायकों के गृह निर्माण का मामला है। एक ‎साथ एक जगह पर जमीन नहीं मिल रही है।‎ नगड़ी, नामकुम, रातू, ओरमांझी में अंचल‎ कार्यालय की ओर से जमीन चिह्नित कर‎ उपलब्ध कराया गया है। इसे गृह निमार्ण के ‎लिए बनी सहकारिता समिति को बताया गया ‎है। समिति की अनुमति मिलने के बाद जमीन‎ उपलब्ध करा दी जाएगी।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!