शेखपुरा में बिजली गिरने से किसान की मौत:बारिश से बचने के दौरान हादसा,मवेशी चराने गए थे
शेखपुरा में शुक्रवार देर शाम बिजली गिरने से एक 58 वर्षीय किसान की मौत हो गई। यह घटना मेहूस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के बघार में हुई। मृतक की पहचान फरीदपुर निवासी बाजो यादव के पुत्र नरेश यादव के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र चंदन यादव ने बताया कि उनके पिता गांव के बघार में मवेशी चराने गए थे। शाम को अचानक तेज आंधी और बिजली कड़क के साथ वर्षा शुरू हो गई। वर्षा से बचने के लिए नरेश यादव बघार में एक महुआ के पेड़ के नीचे छिप गए थे। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया इस दौरान अचानक बिजली गिरी, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नरेश यादव छह बच्चों के पिता थे, जिनमें चार बेटियां और दो बेटे शामिल हैं।
्र
Source link

