शिमला में नॉर्थ जोन काउंसिल मीटिंग:आज CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता; पानी, पावर और केंद्र-राज्य में समन्वय बढ़ाने पर होगा मंथन

शिमला में नॉर्थ जोन काउंसिल मीटिंग:आज CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता; पानी, पावर और केंद्र-राज्य में समन्वय बढ़ाने पर होगा मंथन




हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रही दो दिवसीय नॉर्थ जोन काउंसिल की स्थायी समिति की 22वीं बैठक का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच लंबे समय से लंबित विभिन्न मामलों पर चर्चा होगी। इनमें नदी जल बंटवारे और जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े मुद्दे, सड़क, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से संबंधित विषयों के अलावा ऊर्जा और बिजली परियोजनाओं से जुड़े मामलों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा सीमा से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों, नशा तस्करी और कानून व्यवस्था, तथा केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। बैठक में इन मामलों का समाधान निकालने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। हिमाचल ने BBMB में स्थाई सदस्य बनाने का मुद्दा उठाया बीते कल हिमाचल सरकार ने मीटिंग में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में प्रदेश के स्थाई सदस्य बनाने का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा, चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में हिमाचल सदन के निर्माण के लिए भूमि आवंटन और संयुक्त पंजाब के उत्तराधिकारी राज्य के रूप में चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। इन राज्यों के चीफ सेक्रेटरी व सचिव भी मौजूद रहे हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी-सचिवों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!