पठानकोट में चोरी करने आए युवकों को रंगे हाथ दबोचा:खेत मालिक पर किया हमला तो दोस्तों को बुलाकर किया काबू, पुलिस को सौंपे

पठानकोट में चोरी करने आए युवकों को रंगे हाथ दबोचा:खेत मालिक पर किया हमला तो दोस्तों को बुलाकर किया काबू, पुलिस को सौंपे




थाना सदर के अधीन आते गांव घरोटा में खेत में सोलर पैनल की तार चोरी करने आए 3 चोरों को स्थानीय युवकों ने धर लिया। मामला 24 जून देर रात का है। जब खेत के मालिक ने खुद अपने साथियों के मिलकर चोरों को चोरीशुदा तार के साथ काबू कर पुलिस के हवाले किया।
थाना सदर पुलिस ने 25 जून की रात मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान घरोटा निवासी मूर्ति लाल, धीरा जट्टां निवासी सागर और अमृतसर निवासी अनीष के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि, इनसे गहनता से पूछताछ की जा सके।
देर रात वारदात को दे रहे थे अंजाम
शिकायतकर्ता कार्तिक जोगी निवासी गांव घरोटा ने बताया कि 24 जून की रात करीब 11:50 बजे वह अपने खेतों में पानी लगाने गया था। जब वह खेत पर पहुंचा, तो उसने देखा कि मोटर वाले कमरे के ताले को तोड़कर तीन नौजवान लड़के वहां लगे सोलर पैनल की कनेक्शन वाली तार को काटकर और लपेटकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
खेत मालिक पर ही कर दिया हमला
कार्तिक ने बताया कि उसने चोरों को तार ले जाते देखा तो उनका पीछा किया। अचानक तीनों आरोपी उससे उलझ पड़े और उसे अकेला पाकर उस पर ही हमला कर दिया और खेत के पास ही बनी एक झोपड़ी में चले गए। कार्तिक ने बताया कि फिर उसने अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया और तीनों को काबू कर पुलिस को सूचित किया।
जिसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। कार्तिक ने दावा किया कि आरोपियों ने माना कि उन्होंने ही पहले भी उनके खेत से 2 बार तार चोरी की है।
वहीं, थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!