शिमला में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी:BJP प्रदर्शन के दौरान लड़खड़ाकर गिरे; नेताओं ने संभाला, डॉक्टर बोले- डायरिया के कारण चक्कर आया
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह, शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया। धरने के बाद हर्ष महाजन ने मीडिया को बयान दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। महाजन के बाद चौपाल से बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा मीडिया से बातचीत करने लगे, तब हर्ष महाजन, बलवीर वर्मा की बगल में खड़े थे। इस दौरान वह अचानक लड़खड़ाने और जमीन पर गिरने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इससे हड़कंप मच गया और महाजन की हालत देखकर सब घबरा गए। HRTC टैक्सी से IGMC पहुंचाया हर्ष महाजन को आनन-फानन में डीसी ऑफिस के पास खड़ी एचआरटीसी की टैक्सी से आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। उनके सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। डायरिया से पीड़ित हैं महाजन: MS IGMC के सीनियर MS डॉक्टर राहुल राव ने बताया कि हर्ष महाजन डायरिया से पीड़ित है। एक दो दिन से थोड़े अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह ब्रेकफॉस्ट में भी कुछ नहीं खाया। शुगर की भी प्रॉब्लम है। इससे उन्हें चक्कर आ गया। उन्होंने बताया कि हर्ष महाजन स्टेबल है। घबराने वाली बात नहीं है। साल 2024 में राज्यसभा सांसद बने बता दें कि हर्ष महाजन फरवरी 2024 में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और प्रदेश की राजनीति में उनका बड़ा नाम माना जाता है।
Source link

