The Gujarat Board follows 3 language formula up to the secondary level

The Gujarat Board follows 3 language formula up to the secondary level


यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत किया गया है।

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा-9 और 10वीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा-10 में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। वोकेशनल विषय अब तीसरी भाषा के विकल्प के बजाय अलग से आठवें विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।

.

वहीं कक्षा 9 में नया विषय ‘व्यक्ति और समाज जीवन’ भी शामिल किया जाएगा। सूरत में इस वर्ष कक्षा-10 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर नया नियम लागू होगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत किया गया है।

4 की जगह 3 भाषाएं होंगी

बोर्ड ने कक्षा-9 के लिए भी नया विषय ढांचा घोषित किया है, जिसे शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू किया जाएगा। ‘व्यक्ति और समाज जीवन’ नाम का नया विषय जोड़ा गया है। पहले चार भाषा का प्रावधान था, जबकि अब तीन भाषाएं ही होंगी। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला या संगीत, योग-पीटी तथा वोकेशनल या कंप्यूटर विषय भी होंगे।

पहले विद्यार्थी तीसरी भाषा के स्थान पर वोकेशनल विषय चुन सकते थे, लेकिन अब यह विकल्प समाप्त कर दिया गया है। वोकेशनल विषय को अलग आठवें विषय के रूप में शामिल किया गया है। इसे चुनने वाले छात्रों को हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फारसी या बोर्ड द्वारा निर्धारित अन्य तीसरी भाषा भी अनिवार्य होगी। सूरत में कक्षा-10 में 92347 छात्रों ने प्रवेश लिया है। चुने गए सभी विषयों की बोर्ड परीक्षा और उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

10वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं होगी:थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यूटर्न, नई गाइडलाइन जारी

CBSE ने सोमवार को थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, इस साल 10वीं में पढ़ रहे छात्रों को तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी। 7वीं, 8वीं और 9वीं के वे छात्र, जिन्होंने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अपनी वही भाषाएं जारी रख सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!