बेमेतरा में खनन विवाद की जांच:भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों चला विवाद

बेमेतरा में खनन विवाद की जांच:भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों चला विवाद




बेमेतरा जिले के बेरला जनपद के ग्राम खंगारपाट और बोहारडीह में चल रहे खनन विवाद की जांच के लिए गुरुवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ग्रामीण लंबे समय से खनन का विरोध कर रहे थे। इसी मामले में पांच लोगों ने लिखित शिकायत भी दी थी, जिसके आधार पर जांच की जा रही थी। लेकिन जब टीम जांच के लिए गांव पहुंची, तो शिकायतकर्ता मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर गांव के सरपंच कमल बघेल और ग्रामीणों ने मांग की कि जांच उनकी मौजूदगी में ही हो। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच कुछ देर तक बहस और असहमति की स्थिति बनी रही। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और बाद में प्रशासन ने शिकायतकर्ताओं के बिना ही जांच प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान एसडीएम दीप्ति वर्मा, तहसीलदार, एसडीओपी विनय साहू, खनिज अधिकारी रोहित साहू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने जांच के बाद आगे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!