गिरिडीह में बंद घर से 15 लाख की चोरी:पांच लाख नगद, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर; पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह में बंद घर से 15 लाख की चोरी:पांच लाख नगद, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर; पुलिस जांच में जुटी




गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित बीबीसी रोड के सतगलिया मोहल्ले में एक बंद घर में 15 लाख रुपए से अधिक की चोरी हुई है। चोरों ने घर से लगभग पांच लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़िता श्वेता सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले शुक्रवार को अपनी बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई थीं। दूसरे हिस्से का दरवाजा क्षतिग्रस्त मिला हजारीबाग में उनका मायका होने के कारण वे इलाज के बाद वहीं रुक गई थीं। उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं, जिसके चलते घर पूरी तरह से बंद था। श्वेता सिन्हा जब शुक्रवार दोपहर अपने गिरिडीह स्थित घर लौटीं, तो उन्होंने पाया कि बाहर का मुख्य ताला सही-सलामत था। हालांकि, घर के अंदर प्रवेश करने पर दूसरे हिस्से का दरवाजा क्षतिग्रस्त मिला। भीतर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग पांच लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। कुछ अन्य कीमती सामान भी चोरी हुआ है। चोरी कब हुई, पता नहीं चला पीड़िता के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि बाहर का ताला बंद होने के कारण पहली नजर में चोरी का अंदेशा नहीं हो सकता था। चोरी की घटना किस दिन और किस समय हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का अनुमान है कि घर कई दिनों से बंद होने के कारण चोरों ने पहले रेकी की होगी और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद मोहल्ले में चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक दृष्टिकोण से भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। आसपास के घरों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि बंद घर में चोरी की घटना हुई है। पीड़िता से आवेदन प्राप्त हो गया है और उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!