Sambhal Heatwave Alert | 37°C Max Temp, Rain Chances Amid Clouds

Sambhal Heatwave Alert | 37°C Max Temp, Rain Chances Amid Clouds


सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने पूरे दिन बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच इसके 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार की तुलना में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 146 रहा और हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

गुन्नौर में हुई हल्की बारिश

शुक्रवार को गंगा किनारे स्थित गुन्नौर कस्बे में करीब 10 से 12 मिनट तक बारिश हुई थी। हालांकि जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी बादलों के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जुलाई की शुरुआत में बदला मौसम का मिजाज

इस वर्ष नौतपा का असर अपेक्षाकृत कम रहा और मानसून करीब 12 दिन की देरी से पहुंचा। अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री, मई में 45 डिग्री और जून में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके मुकाबले जुलाई की शुरुआत अपेक्षाकृत सुहावने मौसम के साथ हुई है।

14 मिमी बारिश के बाद किसानों ने शुरू की धान की बुवाई

जुलाई के शुरुआती तीन दिनों में जिले में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जून में कुल 28 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की बुवाई शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि जून की भीषण गर्मी की तुलना में मौसम में सुधार हुआ है, हालांकि कई स्थानों पर बारिश के कारण लोगों को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!