समस्तीपुर में ट्रक और ऑटो की टक्कर:सास-बहू की मौत, 10 लोग घायल; सिमरिया से गंगा स्नान कर दरभंगा लौट रहे थे

समस्तीपुर में ट्रक और ऑटो की टक्कर:सास-बहू की मौत, 10 लोग घायल; सिमरिया से गंगा स्नान कर दरभंगा लौट रहे थे




समस्तीपुर में रविवार देर रात ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सास-बहू की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। सिमरिया से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिड़हा चौक के पास की है। मृतका की पहचान दरभंगा जिले के घनश्यामपुर के बगरस गांव निवासी सुनीता देवी(60) और उनकी बहू संज्ञान देवी(32) के तौर पर हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद वृंदा देवी, सरवन कुमार पंडित, देवो देवी समेत अन्य घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बेगूसराय से लौटते समय हुआ हादसा मृतका संज्ञान देवी के देवर राजा कुमार पंडित ने बताया कि उनकी भाभी, चाची के अलावा परिवार और गांव के 12 लोग मलमास खत्म होने के बाद ऑटो से गंगा स्नान के लिए सिमरिया(बेगूसराय) गए थे। लौटते समय रात हो गई। घर पहुंचने से पहले रास्ते में ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बतलाया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। केस दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!