दिल्ली-अशोकनगर स्पेशल ट्रेन ग्वालियर होकर चलेगी:आनंदपुर ट्रस्ट के श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को मिलेगी सीधी यात्रा सुविधा

दिल्ली-अशोकनगर स्पेशल ट्रेन ग्वालियर होकर चलेगी:आनंदपुर ट्रस्ट के श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को मिलेगी सीधी यात्रा सुविधा




रेलवे ने आनंदपुर ट्रस्ट के श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन ग्वालियर होकर संचालित होगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेन एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। इसमें 24 आधुनिक आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यह यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेगी। 26 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी ट्रेन संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोकनगर स्पेशल 26 जुलाई (रविवार) को दोपहर 12:15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी। यह फरीदाबाद, पलवल, कोसीकलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट और धौलपुर होते हुए रात 8:45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर में पांच मिनट के ठहराव के बाद, यह रात 8:50 बजे अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेगी और झांसी व बीना होकर अगले दिन सुबह लगभग 4 बजे अशोकनगर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04003 अशोकनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 30 जुलाई को शाम 5 बजे अशोकनगर से चलेगी। यह रात 12:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद रात 12:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां, पलवल और फरीदाबाद होते हुए यह अगले दिन सुबह 8:45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पहुंचेगी। वेटिंग की समस्या से राहत देगी यह ट्रेन रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन से आनंदपुर ट्रस्ट के श्रद्धालुओं के साथ-साथ ग्वालियर, झांसी, बीना और अशोकनगर के यात्रियों को भी दिल्ली आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सेवा मिलेगी। त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, यह ट्रेन वेटिंग की समस्या से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!