Barwani Shiv Dola 2026 | Free Health Camp & Route Inspection Updates
बड़वानी के श्रावण मास की समाप्ति पर भगवान श्रीरामकुल्लेश्वर महादेव का शाही शिव डोला 31 अगस्त को शहर भ्रमण पर निकलेगा। दोपहर 1 बजे बावनगजा मार्ग स्थित मंदिर से डोला शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और शिव
.
शिव डोला रानीपुरा हनुमान मंदिर, योगमाया मंदिर, महालक्ष्मी गेस्ट हाउस, झंडा चौक, रणजीत चौक, एमजी रोड, मोटीमाता चौक, बाबा रामदेव मंदिर, मां कालिका माता मंदिर, चंचल चौराहा, जैन मंदिर चौराहा और फिटवेल चौराहा-रानीपुरा होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगा।
सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस
डोले के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग होगी। डोला मार्ग से जुड़ी गलियों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। यातायात पुलिस पाटी रोड, रेवा कॉलोनी, साकेत कॉलोनी और तिरछी पुलिया समेत अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग करेगी।
निकलने वाले शाही शिव डोले के मार्ग का निरीक्षण करते पुलिस-प्रशासन और समिति के सदस्य।
नगर पालिका संभालेगी सफाई और रोशनी
नगर पालिका की ओर से प्रकाश व्यवस्था, सफाई, चूने की लाइन और सड़क के गड्ढों का पैचवर्क कराया जाएगा। डोला प्रांगण में मुरूम फिलिंग के साथ पानी के टैंकर, कचरा वाहन और सफाईकर्मियों की व्यवस्था रहेगी। मार्ग से मवेशियों और निर्माण सामग्री को भी हटाया जाएगा।
एमपीईबी की टीम विद्युत तारों की ऊंचाई की जांच करेगी और पेड़ों की छंटाई कराएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित स्थानों पर एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। निजी अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।
शिव डोला मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी।
शाही शिव डोले को लेकर मार्ग पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण।
मेले में छोटे व्यापारियों को मिलेगा रोजगार
शिव डोले के अवसर पर शहर में छोटा मेला भी लगाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी खाद्य सामग्री, खिलौने, प्रसाद और अन्य सामान के स्टॉल लगाते हैं। इससे छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को रोजगार का अवसर मिलता है। समिति की ओर से व्यापारियों को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन, नगर पालिका अधिकारी रामकरण डावर, यातायात विभाग और एमपीईबी के अधिकारी जनक गंगराड़े समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
शिव डोला उत्सव समिति ने श्रद्धालुओं, झांकी आयोजकों, व्यापारियों और वाहन चालकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

