शाजापुर में उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर:ई-अटेंडेंस के लिए बारिश में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर

शाजापुर में उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर:ई-अटेंडेंस के लिए बारिश में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर




शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया विकासखंड में भारी बारिश के कारण शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नौलाया के पास स्थित नाले में पानी भरने से मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। शासन की ई-अटेंडेंस व्यवस्था के चलते शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करनी होती है। बुधवार को स्कूल के प्राचार्य गोकुल प्रसाद कुलमिया और अन्य स्टाफ सदस्य उफनता नाला पार करते हुए विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान नाले का पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे आवागमन बेहद खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद, वे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन खतरा उठाकर स्कूल आ रहे हैं। स्कूल मार्ग पर पुलिया का निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीण अजय ने बताया कि यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में होती है। नाले पर सुरक्षित पुल या वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल मार्ग पर शीघ्र ही पुलिया का निर्माण कराया जाए या सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा और शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!