मुंगेर में उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के घर रेड:निजी कमरे में SUV टीम कर रही है पूछताछ, कागजात की जांच जारी

मुंगेर में उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के घर रेड:निजी कमरे में SUV टीम कर रही है पूछताछ, कागजात की जांच जारी




मुंगेर में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के निजी कमरे पर विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर तीन बटिया स्थित एक निजी आवास पर चल रही है। छापेमारी के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित विभिन्न थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। एसयूवी टीम इंस्पेक्टर अंकेश कुमार से उनके आवास के भीतर पूछताछ कर रही है। एक घंटे से चल रही कार्रवाई स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कार्रवाई लगभग एक घंटे से जारी है। टीम द्वारा इंस्पेक्टर के कई कागजातों की भी गहन जांच की जा रही है। हालांकि, यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!