स्क्रैप लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो:शामली में हुआ हादसा, चार लोग गंभीर घायल, कश्मीर से लौट रहे थे कार सवार

स्क्रैप लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो:शामली में हुआ हादसा, चार लोग गंभीर घायल, कश्मीर से लौट रहे थे कार सवार




शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बनत के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (HR 29 AG 3130) में सवार लोग कश्मीर से लौट रहे थे। इसे अमन पुत्र मुकर्रम चला रहा था। ट्रैक्टर (UP 19 L 2074) में स्क्रैप लोहा लदा था और वह शामली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसी। हालांकि, एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायल कार सवार कांधला रोड स्थित काली भोपा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!