जयपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत: VIDEO:स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

जयपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत: VIDEO:स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार




आमेर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आमेर रोड पर घाटी वाली दरगाह और परियों के बाग के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रही स्कॉर्पियो और एक्टिवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पर सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तरुण (निवासी खटीकों का मोहल्ला, बस्सी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके जीजा पवन और साथी माही यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आमेर महल घूमकर लौट रहे थे तीनों युवक आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि तीनों युवक एक्टिवा पर आमेर महल घूमकर वापस लौट रहे थे। परियों के बाग के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए एसएमएस अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन का मालिक विजय शंकर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कुछ देर बाधित रहा यातायात दुर्घटना के बाद आमेर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने उठाई स्पीड ब्रेकर की मांग घाटी वाली दरगाह के मुतवल्ली यूनुस ने बताया कि पहले इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर बने हुए थे, जिससे सड़क हादसों पर काफी हद तक रोक लगी हुई थी। उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर हटाए जाने के बाद इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर दोबारा स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!